बोकारो, अप्रैल 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गुरुवार को बोकारो के सेक्टर-5 स्थित गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 का खिताब जीतने वाली दीपाली रिया को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल अभिषेक कुमार व अन्य शिक्षकों के साथ छात्रों ने दीपाली का गर्मजोशी से स्वागत किया। दीपाली रिया ने 29 मार्च 2026 को आयोजित प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 का खिताब अपने नाम किया था। दीपाली ने 2017 में मैट्रिक, 2019 में इंटर जीजीपीएस से किया। दीपाली के पिता मनोज शंकर शर्मा एलआईसी में ब्रांच मैनेजर हैं, जबकि उनकी माता सुधा शर्मा गृहणी हैं। प्राचार्य अभिषेक कुमार ने बताया कि दीपाली ने बचपन से ही कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अपने सपनों को आगे बढ़ाया। जो राज्य के लिए गर्व का विषय है। स्कूल में आयोजित सम्मा...