बोकारो, जून 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीपीएस बोकारो द्वारा आयोजित दो दिवसीय झारखंड मॉडल यूनाइटेड नेशंस का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बोकारो विधायक श्वेता सिंह व विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव एस पी सिंह उपस्थित रहे। झारखंड के 15 विद्यालयों के लगभग 250 प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय व वैश्विक विषयों पर विचार-विमर्श, संसदीय बहस और कूटनीतिक संवाद में भाग लिया। विधायक श्वेता सिंह ने विजेता प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए कहा कि मॉडल यूनाइटेड नेशंस युवाओं के लिए एक बड़ा मंच है, जो उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, संवाद-कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण का विकास करता है। ऐसे आयोजनों से प्रेरित होकर युवा समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह भी पढ़ें- जीजीपीएस बोकारो में झारखंड मॉडल यूनाइटेड नेशंस का भव्य शुभारं...