बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीपीएस सेक्टर 5 में सत्र 2026-27 के अंतर्गत इन-हाउस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय रचनात्मक व समालोचनात्मक चिंतन रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा वर्तमान समय में केवल विषय ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, अपितु विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशीलता व स्वतंत्र चिंतन की क्षमता विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन क्रांति व ग्लोरिया अल्फोंस ने अपने ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक सत्र प्रस्तुत किए। उन्होंने विषय को सरल, रोचक व संवादात्मक शैली में प्रस्तुत करते हुए विभिन्न गतिविधियों व उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण सत्र के द...