बोकारो, मई 13 -- जीजीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विज्ञान संकाय में आशीष कुमार महतो ने 96.8% अंक प्राप्त कर संकाय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। कला संकाय में अनुष्का ने 96.6% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की, जबकि वाणिज्य संकाय में ईशा कुमारी ने 94.8% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अनुष्का सिंह (94.2%), रिया कुमारी (94%), सिद्धि कुमारी (93.8%), अंकिता कुमारी झा (92.6%), आकृति आर्य (92.4%), समीक्षा दुबे (92.4%), सुप्रिया (91.8%), सिद्धांत रंजन (91.2%), पुरुषोत्तम भारद्वाज (91.2%), दीक्षांश राज (91%), कर्तव्य कुमार (90.4%), साहिल रजा (90.2%) व पलक ओझा (90%) शामिल रहे। विद्यालय के प्राचार...