बोकारो, जून 30 -- बोकारो। जीजीपीएस सेक्टर5 बी के कक्षा 12 के मेधावी छात्र अनुभव विश्वकर्मा ने विक्रम साराभाई विज्ञान प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित सराभाई यंगलिंग्स विज्ञान प्रशिक्षण शिविर में श्रेणी-एक के अंतर्गत देश के शीर्ष 15 प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त कर विद्यालय समेत पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रशिक्षण शिविर में देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों के अनुभव इस बौद्धिक व वैज्ञानिक आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को देश के अग्रणी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, नवप्रवर्तकों व शिक्षाविदों के साथ संवाद करने का अवसर मिला। साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रम...