बोकारो, अगस्त 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीपीएस बोकारो की जूडो टीम ने सीबीएसई जोनल बॉयज जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रनर-अप का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, तकनीक और जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक जीते। इनमें पांच स्वर्ण, तीन रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आयुष शर्मा, चंदन, शेखर, आदित्य और नंदलाल शामिल हैं। वहीं आर्यन, अमन और मोहम्मद मोक्करम ने रजत पदक हासिल किया। अभिजीत, आर्यम, सुशान, आर्यन, शिवांश, जतिन, कुसैन, शिवम और आशीष ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर जीजीपीएस बोकारो के आठ जूडो खिलाड़ियों ने सीबीएसई जूडो नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। राष्ट्रीय स्तर...