बोकारो, जून 13 -- बोकारो , प्रतिनिधि। चास के गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वस्थ जीवनशैली व मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धरत सदन की ओर से विशेष योग कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह, प्राचार्या सुमन नांगिया सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, विद्यालय प्रार्थना व बैज प्रस्तुति के साथ हुआ। इस दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गौतम एसएन शर्मा, विजय मिंज, दीपक कुमार, प्रिंस कुमार, ज्योति सिंह व सर्वानी ओझा की ओर से विभिन्न योगासन, प्राणायाम व ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति व कार्यक्षमता में वृद्धि की जानकारी दी गई।...