बोकारो, जून 20 -- जीजीपीएस चास में पर्यावरण दिवस शनिवार को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने व विद्यार्थियों को हरित भविष्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पौधरोपण गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से कक्षा 5 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों को पौधों का महत्व व पारिस्थितिक संतुलन में उनकी भूमिका समझाई गई। प्री-प्राइमरी के बच्चों ने ग्रीन अर्थ व स्वच्छ पर्यावरण को दर्शाते हुए आकर्षक मुकुट पहने,जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। सभी विद्यार्थी स्वस्थ पौधों को रचनात्मक व पर्यावरण-अनुकूल गमलों में सजाकर लाए थे। बच्चों ने विद्यालय परिसर में पूरे उत्साह के साथ पौधरोपण किया, जिससे विद्यालय प्रांगण और भी हरा-भरा व मनमोहक हो गया। मौके पर प्रधानाचार्य सुमन नांगिया...