बोकारो, दिसम्बर 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीपीएस स्कूल चास के कक्षा 1 और 2 के नन्हें-मुन्नें बच्चों को शनिवार को जवाहरलाल नेहरू उद्यान शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। इस भ्रमण का मकसद बच्चों को प्रकृति और वाइल्डलाइफ़ के अजूबों से परिचित कराते हुए, उन्हें प्रैक्टिकल लर्निंग का अनुभव देना था। इस भ्रमण के दौरान बच्चों ने विभिन्न पौधों, रंग-बिरंगे फूलों, पेड़ों व उद्यान में मौजूद छोटे-छोटे जीवों का अवलोकन किया। बच्चों में अत्यधिक उत्साह दिखाई दिया। वे नई-नई चीज़ों को देखकर बहुत खुश हुए और शिक्षकों से कई रोचक प्रश्न भी पूछे। बच्चों ने उद्यान में घूमते हुए बाघ, चीता, भालू, बंदर, हिरण, सर्पघर में सांप व मछलीघर में रंग-बिरंगी मछलियों को भी देखा। बच्चे जानवरों को करीब से देखकर बहुत खुश हुए और पूरी ट्रिप के दौरान एक्टिव रूप से जुड़े रहे। स्कूल के शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.