बोकारो, जनवरी 21 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। जीजीपीएस चास के छात्र भास्कर लाल ने एसआईपी एरिथमेटिक जीनियस कॉन्टेस्ट 2025 के राज्य स्तर में पहला स्थान हासिल किया और Rs.10 हजार रुपए भी जीते। अब वह नेशनल के लिए चेन्नई जा रहे हैं। अन्य मेरिट धारकों में अदित्य ,अंकु , माही , प्रियाल , मोनू , रुद्र और नमन ने एसआईपी में मेरिट सर्टिफिकेट जीते। आरती, प्रकाश गोराई और प्रियांशु कुमार ने डीपीएस बोकारो में आर्यभट्ट मैथ्स कंप में क्वालिफाई किया। प्राचार्य सुमन नांगिया ने विजेताओं की सराहना की और परिश्रम करने पर जोर दिया। उषा कुमार ने भविष्य के लिए आशीष दिया। जीजीईएस अध्यक्ष तरसेम सिंह ने विजेताओं को बधाई दी और सचिव एसपी सिंह ने छात्रों को मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.