जीजीपीएस के नन्हे-मुन्नों ने कृष्ण लीला से मन मोहा
धनबाद, सितम्बर 2 -- धनबाद। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक लीलाओं का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा और ग्वाल-बालों की वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम से बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, प्रेम, करुणा और धर्म के संदेश को भी प्रस्तुत किया। प्राचार्य सुदीप कुमार ठाकुर ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रेम एवं संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: इस्कॉन में महोत्सव दो से चार सितंबर तक यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीएवी-4 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.