बोकारो, दिसम्बर 16 -- बोकारो। जीजीपीएस बोकारो सेक्टर 5 के छात्रों ने एरिथमेटिक जीनियस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के 10 होनहार विद्यार्थियों ने राउंड-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतिष्ठित ऑल इंडिया एरिथमेटिक जीनियस प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने इन मेधावी विद्यार्थियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा यह उपलब्धि केवल गणितीय कौशल का परिचायक नहीं है, बल्कि विश्लेषणात्मक क्षमता, अनुशासन और बौद्धिक दृढ़ता का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने विद्यार्थियों की निष्ठा, परिश्रम और गणित के प्रति प्रेम को इस सफलता की आधारशिला बताया। गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंध समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव एसपी सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को हार्दिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.