जीजीपीएस : इंडक्शन में 11वीं कक्षा के छात्रों को मिली जानकारी
धनबाद, मई 9 -- धनबाद। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक विद्यालय में शुक्रवार को 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन 12वीं के छात्रों की ओर से आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना तथा उनके भीतर आत्मविश्वास एवं अपनत्व की भावना विकसित करना था। प्राचार्य सुदीप ठाकुर व सीनियर विंग को-ऑर्डिनेटर शिव कुमार समेत अन्य ने उद्घाटन किया। 12वीं के छात्रों ने अपना अनुभव साझा किया। मौके पर शिक्षक समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रॉक्टोरियल बोर्ड का गठन यह भी पढ़ें- डीएवी नंदराज में स्किल कोर्स की दी गई जानकारी यह भी पढ़ें- ऑक्सब्रिज स्कूल में छात्र परिषद का गठन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.