जीजीडीएसडी कॉलेज में आईक्यूएसी की बैठक आयोजित
फरीदाबाद, जून 13 -- पलवल। जीजीडीएसडी कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नरेश कामरा ने की। इसमें महाविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक और गुणवत्ता सुधार गतिविधियों की समीक्षा की गई। बाह्य विशेषज्ञों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में शिक्षण व्यवस्था, छात्र सहायता सेवाओं और नैक मानकों के अनुरूप सुधार के सुझावों पर चर्चा हुई। इसके बाद कॉलेज की वार्षिक पत्रिका 'ऊर्ध्वगामी' के नए अंक का विमोचन किया गया। अतिथियों ने पत्रिका को कॉलेज की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का दर्पण बताते हुए इसकी सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.