बोकारो, जून 8 -- बोकारो। जीजीएसईएसटीसी में सोमवार को आईएसटीई, नई दिल्ली की ओर से प्रायोजित साप्ताहिक संकाय विकास कार्यक्रम का शुरू हुआ। कार्यक्रम का विषय पर्यावरण एवं भू-तकनीकी इंजीनियरिंग, जल विज्ञान, अपशिष्ट प्रबंधन तथा जोखिम आकलन से संबंधित रहा। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के शिक्षकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) के कुलपति प्रो. (डॉ.) डी के सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने किया। समन्वयक डॉ. यासीर करीम एवं सह-समन्वयक डॉ. मनोजीत डे रहे। संस्थान के निदेशक ने बताया कि देशभर के केवल 30 संस्थानों को इस कार्यक्रम के लिए अनुदान प्राप्त हुआ है, जिसमें बिहार और झारखंड से जीजीएसईएसटीसी एकमात्र संस्थान है। यह भी पढ़ें- एआई आधारित ह...