मेरठ, अप्रैल 22 -- जीजीआईसी सैनी में बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक एवं भारत विकास परिषद अभिनव शाखा के तत्वाधान में कक्षा छह से 12 तक की सभी छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य मनोज आर्य रहे। इस दौरान भारत विकास परिषद अभिनव शाखा से मंजुला आर्य महिला संयोजिका, मंजू त्यागी कोषाध्यक्ष, डीके त्यागी संपर्क गतिविधि संयोजक, लोकेश मोहन शर्मा, प्रियंका सिंघल मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य पिंकी चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया एवं आभार जताया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य मनोज आर्य ने छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों को बताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। समाचार पत्रों को पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में शिक्षिका एवं समाजसेवी प्रियंका सिंघल, प्रधानाचार्य पिंकी चौ...