रामपुर, दिसम्बर 9 -- मंगलवार को नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और वंदना के साथ हुई। मंच पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिनमें देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत अरुणाचल प्रदेश का नृत्य विशेष रूप से सराहा गया। छात्राओं ने शिक्षाप्रद नाटकों के माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिए। मंच पर जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप हासिल करने वाली बालिकाओं के साथ-साथ वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.