जीजीआईसी वनभूलपुरा में पीटीए कार्यकारिणी गठित
हल्द्वानी, मई 9 -- हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज वनभूलपुरा में पीटीए की नई कार्यकारिणी के गठन एवं एसएमसी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्या सुमन बर्गली, पूर्व पीटीए अध्यक्ष सलीम खान और एसएमसी अध्यक्ष सोनिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चुनाव प्रक्रिया के बाद नई कार्यकारिणी में मोहम्मद हाफिज अंसारी संरक्षक, अलीम खान अध्यक्ष, सुमन बर्गली उपाध्यक्ष, यास्मीन शबाना सचिव, हबीबुर्रहमान अंसारी उपसचिव, शाइस्ता सह संयोजक तथा मोहम्मद नासिर कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यक्रम का संचालन यास्मीन शबाना एवं नीतू रावत ने किया। प्रधानाचार्या सुमन बर्गली ने सलीम खान के योगदान की सराहना करते हुए अभिभावक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। अंत में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- सोनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.