जीजीआईसी में हुआ समर कैंप का समापन
गौरीगंज, मई 20 -- अमेठी। स्थानीय कस्बे में स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप का मंगलवार को पारंपरिक खेलों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समर कैंप में दिवसवार निर्धारित सभी गतिविधियों का रोचक, प्रेरणादाई और ज्ञानवर्धक आयोजन किया गया। अंतिम दिन छात्राओं ने पारंपरिक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही पूरे कैंप के दौरान हर दिन की गतिविधियों को उपयोगी और मनोरंजक बनाने के लिए छात्राओं ने नृत्य, गीत, नुक्कड़ नाटक, कहानी व संवाद जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य छात्राओं का बहुमुखी विकास करना और उन्हें अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- समर कैंप का शानदार समापन शिक्षिका कुमुद सिंह, डॉ. ऋचा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.