गौरीगंज, जनवरी 29 -- मुसाफिरखाना। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय की मेधावी एवं अनुशासित छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने, परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उन्नयन में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के अभिभावकों और विद्यालयी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कुछ अभिभावकों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान पाने वाली छात्राओं में नैंसी रावत, रागिनी, प्रियांशी, सलोनी, अंशिका, ललिता, कंचन, लक्ष्मी सहित अन्य छात्राओं के नाम शामिल रहे। प्रधानाचार्या श्रद्धांजलि सिंह ने बताया कि शिक्षकों, अभिभावकों और छात्राओं के सामूहिक प्रयास का ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.