जीजीआईसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत कला प्रदर्शनी आयोजित
काशीपुर, सितम्बर 28 -- दिनेशपुर। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दिनेशपुर में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत कला प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मंजीत कौर रहीं। छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों और विकसित भारत की परिकल्पना को प्रदर्शित किया। प्रधानाचार्या हंसी जोशी ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यालय में भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.