जीजीआईसी में शुरू हुई स्मार्ट क्लास
आजमगढ़, जून 16 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रैदोपुर में भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य से स्थापित स्मार्ट क्लास का मंगलवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट क्लास केवल सीमित कक्षाओं तक सीमित न रहे, बल्कि कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि इसके लिए दिनवार एवं कक्षावार समय-सारिणी निर्धारित की जाए। जिससे सभी विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था का समान अवसर प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्राएं विषयों को अधिक रोचक एवं प्रभावी ढंग से समझ सकेंगी तथा उनकी सीखने की क्षमता में भी वृद्धि होगी। प्रधानाचार्य रूबी खातून ने बताया कि यह उनके विद्यालय की छठीं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.