बलिया, मार्च 30 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर में चार केन्द्रों पर हो रहा है। राजकीय बालिका इंटर कालेज (जीजीआईसी) और टाउन इंटर कालेज में हाईस्कूल तथा राजकीय इंटर कालेज व कुंवर सिंह इंका में इंटरमीडिएट की कॉपियां जांची जा रही हैं। सोमवार तक जीजीआईसी में आवंटित उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। जबकि शेष तीन केन्द्रों पर महज 21 हजार 947 कापियां जांचनी शेष है। उम्मीद है कि एक से दो दिन में वह भी पूरा हो जाएगा। मूल्यांकन कार्य की अंतिम तिथि एक अप्रैल निर्धारित है।जीजीआईसी में हाईस्कूल की कुल एक लाख 54 हजार 443 कॉपियां प्राप्त हुई थीं। सोमवार तक सभी जांची जा चुकी हैं। जबकि टाउन इंटर कालेज में मिलीं कुल एक लाख 76 हजार 707 कापियों के सापेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.