चम्पावत, मई 9 -- योगेश जोशी 'योगी' चम्पावत। पीएम श्री जीजीआईसी चम्पावत में पुरातन छात्रा सम्मेलन और विज्ञान प्रदर्शनी हुई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा और बीडीसी कमला थ्वाल ने शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी फोनिया ने बताया कि पुरातन छात्राओं ने अनुभव साझा किए। विज्ञान प्रदर्शन में करिश्मा, रोशनी, अंशु, महिमा, अर्चना, गंगा, रीना, तनिषा विजेता बने। शिक्षक ईश्वरी दत्त जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में विजेयता राणा, निर्मला खाती, अनीता खर्कवाल, गणेश जोशी, गौरव जुकरिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कॅरियर काउंसलिंग में जानकारी दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...