जीजीआईसी में गूंजा पर्यावरण का संदेश
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में पर्यावरण का संदेश गूंजा। कार्यशाला का विषय पर्यावरण और हम था। इसमें छात्राओं ने ड्राइंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्रदूषण के दुष्प्रभावों को चित्रित किया। पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं के जलवायु और मृदा प्रदूषण के कारण बताये। इससे होने वाली बीमारियां और उसके बचाव के उपायों पर भी जानकारी दी। छात्राओं ने रंगो के जरिए पेड़ बचाओ, पानी बचाओ, प्लास्टिक हटाओ का भी संदेश दिया। छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया कि वह अपने स्तर से प्रदूषण नामक संकट का खात्मा करें। यह भी पढ़ें- सोना देवी विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण, कुलपति ने दिया 'एक विद्यार्थी, एक पौधा' का संदेश छात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.