फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- फर्रुखाबाद। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) फतेहगढ़ में 24 जनवरी को खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों की समेकित खेलकूद प्रतियोगिता 24 जनवरी को सुबह 11 बजे जीजीआईसी कॉलेज में होगी। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि दिव्यांग बच्चों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करवाएं। उन्होंने बताया कि इसी दिन माध्यमिक विद्यालयों के अन्य बच्चों की भी फुटबाल, रस्सा-कस्सी, निबंध आदि प्रतियोगिताएं होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...