चम्पावत, मई 5 -- लोहाघाट। जीजीआईसी मार्ग में लोग जल भराव की समस्या से परेशान हैं। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है। लोहाघाट में कलीगांव, जीजीआईसी, होली विजडम और विद्या मंदिर को जाने वाले रास्ते में जलभराव से स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कैलाश मेहता, रमेश सिंह, भुवन चन्द्र आदि ने बताया कि जीजीआईसी के पास सड़क दबने पानी जमा हो रहा है। सभासद योगेश जोशी ने बताया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सभासदों ने समस्याओं को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- नहर कवरिंग के कारण जल निकासी बाधित होने की समस्या उठाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.