नैनीताल, सितम्बर 22 -- गरमपानी, संवाददाता। जीजीआईसी बेतालघाट में शिक्षकों की कमी से छात्राओं की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है। शिक्षकों के 12 पद रिक्त होने से वर्तमान में पांच शिक्षकों के भरोसे ही कॉलेज का संचालन हो रहा है। अभिभावक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग से तत्काल शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। साथ ही 10 दिन में तैनाती न होने पर आंदोलन को चेताया।पीटीए अध्यक्ष जीवंती देवी और अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बेतालघाट कार्यालय में मंगलवार को ज्ञापन देकर कहा, कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक न होने से छात्राओं का पठन-पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। सात अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए जा चुके हैं, पर अभी तक किसी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उनका कहा कि शिक्षकों की कमी का असर छात्राओं की प...