रुद्रपुर, मई 23 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के गेट पर लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने एसडीएम और नगरपालिका प्रशासन को समस्या के शीघ्र समाधान के लिए अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। शनिवार को विधायक बेहड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम गौरव पांडे और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला से मुलाकात कर जीजीआईसी गेट पर कुत्तों के आतंक का मुद्दा उठाया। बेहड़ ने आरोप लगाया कि इस संबंध में प्रशासन को कई बार पत्र भेजे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- जीजीआईसी के गेट से लावारिस कुत्ते हटाए जाएं : बेहड़ उन्होंने कहा कि लावारिस कुत्ते छात्राओं पर हमला क...