अयोध्या, फरवरी 27 -- अयोध्या। अगर आपके इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिल जाए तो कितना अच्छा होगा। अगर वे अपनी कारों को उतनी ही आसानी से चार्ज कर सकें जितनी आसानी से वे अपने फोन चार्ज करते हैं, तो भारतवासियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना कहीं अधिक आकर्षक हो जाएगा। जनपद में मेधावी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यही वजह है कि जिले के मेधावी छात्र-छात्राएं अपनी वैज्ञानिक सोच और कुछ नया करने की जद्दोजहद करके देश को भावी वैज्ञानिक देने के प्रयास में लगे हैं। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अयोध्या की इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियर अंतिम वर्ष की छात्रा उन्नति शुक्ला पुत्री विनोद कुमार शुक्ला ने ईवी वायरलेस कार चार्जिंग सिस्टम का मॉडल बनाने काम काम किया। दिसम्बर 2025 में अपना मॉडल पालीटेक्निक में ही प्रदर्शन किया था। उसे...