पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पीलीभीत। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की आबिका सिंह ने विज्ञान वर्ग में 84.6 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा नैना गुप्ता ने 84.2 प्रतिशत अंक लाकर सेकेंड स्थान और नैना वर्मा ने 82.6 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान हासिल किया है। कक्षा अध्यापक निर्मला गंगवार और प्रधानाचार्य अनीता रानी ने मेधावियों की सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...