जीजीआईसी ः डीएम ने किया संवाद, साक्षी सोनी पुरस्कृत
कानपुर, मई 14 -- कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को जीजीआईसी, विजयनगर पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया। 400 छात्राओं को जन सहयोग से प्राप्त धनराशि के माध्यम से यूनिफॉर्म वितरित की। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों से प्रेरणा लेने की सलाह दी। कक्षा 10 की छात्राओं से सामाजिक विज्ञान विषय से जुड़े प्रश्न भी पूछे और विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को परखा। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा साक्षी सोनी को सम्मानित भी किया। यहां प्रधानाचार्या दीपिका सिंह भदौरिया, प्रवक्ता प्रीती मौर्या, ऋचा मिश्रा, श्वेता बाजपेई, सीमा कटियार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.