प्रयागराज, मार्च 21 -- संगठित गिरोह बनाकर लोगों से धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ठगी और धमकी के आरोप में जार्जटाउन थाने में जीजा-साले के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर जार्जटाउन की तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमे में जीजा को गैंग का सरगना बताया गया है। पुलिस के अनुसार, पन्ना लाल रोड जार्जटाउन निवासी राजेश कुमार तिवारी उर्फ राजेश त्रिपाठी गिरोह का सरगना है। सरायइनायत थानाक्षेत्र के ककरा दुबावल का रहने वाला उसका साला अम्बरीश त्रिपाठी गैंग का सक्रिय सदस्य है। आरोप है कि दोनों फर्जी दस्तावेजों के जरिए आम लोगों को गुमराह कर मोटी रकम हड़पते हैं और विरोध करने पर धमकाते हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ जार्जटाउन, कर्नलगंज और सिविल लाइंस थानों में पहले से धोखाधड़ी, जालसाजी और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों के कई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.