आगरा, जून 26 -- ठगी करने वाले जीजा-साले की जोड़ी के खिलाफ एकता थाने में धोखाधड़ी की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया है। आरोप है कि किसान के बेटे को दरोगा बनाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। 15 लाख रुपये की मांग की थी। पांच लाख एडवांस लिए थे। भर्ती तो दूर की बात अब रकम लेने वाले किसान का फोन तक नहीं उठा रहे। जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। रकम लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव दिगनेर, एकता निवासी पूरन सिंह ने डीसीपी सिटी से इस संबंध में शिकायत की थी। उन्हें बताया कि उनका बेटा विश्वजीत दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहा है। परीक्षा भी दी थी। उनका एक रिश्तेदार टुंडपुरा, सदर में रहता है। उनका पड़ोसी विनय उर्फ वीनू उनके घर आया करता था। विनय को जब यह पता चला कि विश्वजीत दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहा है तो उसने नौकरी लगवाने का झांसा दि...