जीजा-साले की मौत, डंफर चालक पर मुकदमा
भदोही, मई 19 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भटपुरा नरऊर गांव के पास शनिवार रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार जीजा और साले की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि शनिवार रात गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर भटपुरा नरऊर के पास डंपर की चपेट में आने से सकलडीहा, चंदौली निवासी मुख्तार हाशमी (35) और पैड़ी, चंदौली निवासी शाहिद (24) की मौके पर ही मौत हो गई थी। उस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने गलत दिशा में जाकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक डंपर में फंसकर दूर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया था। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उधर, पोस्टमार्टम के बाद शवों को अंतिम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.