जीजा साले की कुएं में डूबने से मौत
ललितपुर, जुलाई 22 -- ललितपुर। बानपुर थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत तेरा में खेत पर काम करते समय जीजा और साले की कुएं में डूबने से मौत हो गयी। खेत पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को कुएं में उतराते देखा और पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। जिसके बाद शवों को बाहर निकालवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना बानपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत तेरा निवासी 18 वर्षीय मुनीम अहिरवार के बहनोई 22 वर्षीय रविंद्र अपनी ससुराल गया था। मंगलवार को जीजा और साले खेत पर काम निपटाने गए थे। शाम होने के बाद भी जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो उठे। सभी लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। घर के आस पास ग्रामीणों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन कोई कुछ भी नहीं बता सका। बाद में वह लोग उस खेत पर गए, जहां दोनों काम कर रहे थे। यहां एक कुएं के पास दोनों की चप्पलें पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.