देवघर, अप्रैल 13 -- देवघर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। घटना सारठ थाना क्षेत्र के मुरचुरा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास की है। यहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बूढ़े थाना क्षेत्र के भीखनाडीह गांव निवासी पिंटू कुमार और उसके साला चंदन कुमार के रूप में हुई है। घायल पिंटू कुमार ने बताया कि वह अपने साला के साथ बाइक से सारठ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.