जीजा बनकर जालसाज ने ठगे 18 हजार
वाराणसी, मई 20 -- पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव में मंगलवार रात जालसाज ने जीजा बनकर तीन बार में 18 हजार ठग लिए। गांव निवासी ओपेन्द्रनाथ मौर्य की फूलपुर बाजार में नाश्ते की दुकान है। मंगलवार रात क अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह उसका जीजा गुरु मौर्य बोल रहा है। उसे तुरंत हास्पिटल में पैसे देने हैं। 18 हजार रुपये की जरूरत है। ओपेंद्रनाथ ने उसे 18 हजार रुपये भेजे। कुछ ही देर बाद फिर से 15 हजार रुपये की मांग करने लगा। तब उसे लगा कि उसके साथ ठगी हुई है। उसने 1930 पर शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.