जौनपुर, मई 26 -- रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव से जीजा अपनी शाली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगायी कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री की 30 मई को गोदभराई होनी थी। इसी बीच 13 मई की रात करीब आठ बजे उसका दामाद उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...