नई दिल्ली, मार्च 26 -- Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पुराने मर्डर केस सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के तारौरा गोपालपुर भटौलिया बांध के समीप बीते साल 18 नवंबर की शाम निजी शिक्षिका की हत्या में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या का आरोपित राजा कुमार और हत्या में इस्तेमाल पिस्टल सप्लाई करने वाले पीयर थाना क्षेत्र के मुतलुपुर निवासी संजीवन कुमार शामिल हैं। शिक्षिका की हत्या उसे जीजा ने ही करवाई थी। प्रेम संबंध बनाने के बाद जीजा अपनी साली से शादी करने को तैयार नहीं था। रास्ते से हटाने के लिए उसने साली को उसके एकतरफा प्रेमी के हाथों मरवा दिया। गिरफ्तार राजा कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह शिक्षिका से प्रेम करता था। लेकिन उसका संबंध उसके जीजा राजन कुमार से भी था। राजा ने शिक्षिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.