जीजा पर नवजात संग भाभी को लेकर फरार होने का आरोप, स्कूटी व नकदी भी ले जाने की बात
चाईबासा, जून 10 -- गुवा । सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, एक आदिवासी परिवार में नवजात शिशु के जन्म की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब छठीयारी की रस्म में शामिल होने आया युवक का जीजा कथित रूप से अपनी पत्नी को छोड़कर पीड़ित युवक की पत्नी और उसके नवजात बच्चे को साथ लेकर फरार हो गया। आरोप है कि वह जाते-जाते पीड़ित की स्कूटी, मोबाइल फोन और घर में रखे लगभग 16 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गया। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित युवक की पत्नी ने कुछ दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। परंपरा के अनुसार नवजात के छठीयारी संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें रिश्तेदारों, परिजनों और गांव के लोगों को आमंत्रित किया गया था।
घटनाक्रम पीड़ित युवक ने अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.