जीजा ने 2 सालों को घुड़चढ़ी में पहना दी एक-एक करोड़ की माला, चर्चा में यूपी की ये शादी
नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- मथुरा (मांट), हिन्दुस्तान संवाद। धर्मनगरी मथुरा में एक जीजा ने अपने दो सालों की शादी में उन पर जमकर प्यार लुटाया है। इस जीजा ने सालों की घुड़चढ़ी के दौरान दोनों के गले में एक-एक करोड़ रुपए की माला पहना दी। 500-500 रुपये के नोटों से बनी 100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालने के लिए कई लोगों की मदद लेनी पड़ी। जीजा और दोनों सालों के इस प्यार और अंदाज की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। वहीं ये सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर एक-एक करोड़ की माला के लिए इतना कैश कहां से आया? यह वाकया मथुरा के मांट क्षेत्र के सुरीर के नगला फोंदा की है। दोनों सालों की अनोखी घुड़चढ़ी जीजा द्वारा पहनाई गई एक-एक करोड़ रुपयों की माला के चलते चर्चा का विषय बनी हुई है। घुड़चढ़ी के दौरान एक-एक करोड़ की माला पहनने वाले दोनों सालों की भी खूब चर्चा हो रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.