समस्तीपुर, फरवरी 13 -- दलसिंहसराय। हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास से बरामद महिला एवं दुधमुंहे बच्चे की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम चंदन कुमार बताया गया है। मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी कैलाश महतो का पुत्र चंदन मृतका कंचन कुमारी का अपना बहनोई है। अनुमंडल पुलिस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांड का सफल उद्भेदन करने की बात डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बतायी है। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी 26 को मऊ धनेशपुर उत्तर स्थित रेलवे ट्रैक के पास से बरामद अज्ञात दोनो शवों की पहचान मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी सोमनाथ सुमन की पत्नी कंचन कुमारी और उनके 6 माह के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में की गई। इसके बाद डीएसपी के नेतृ...