कानपुर, अप्रैल 30 -- कल्याणपुर। बारासिरोही में पारिवारिक विवाद में साले पर जीजा ने अपने भाई के साथ हमला कर दिया। पीड़ित अभिषेक निषाद ने बताया कि जीजा अमरनाथ कश्यप ने फोन पर गाली-गलौज कर उन्हें घर के बाहर बुलाया। घर से कुछ दूरी पर पहले से मौजूद अमरनाथ और उसके भाई लक्ष्मीकांत ने बांके और डंडे से हमला कर दिया। जिससे उसके बाएं हाथ की हथेली और उंगलियां कट गईं। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। जिसपर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मारपीट में कई घायल, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.