गोरखपुर, मई 5 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के नरौली मिनवा निवासी एक युवक को उसके जीजा और जीजा के भाई ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडे व हॉकी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अवनीश यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन निशा यादव की शादी करीब पांच वर्ष पहले पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा निवासी लवकुश यादव से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही लवकुश उसकी बहन के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था तथा विभिन्न मांगों को लेकर प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर निशा अपने मायके नरौली मिनवा में रहने लगी। अवनीश के अनुसार, 30 अप्रैल को वह नेतवर मार्ग से फदिलापुर सिवान की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में उसके जीजा लवकुश यादव और उनके भाई महेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.