मेरठ, मई 8 -- ईदगाह रोड स्थित नई बस्ती में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में जीजा ने साली पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालत में महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी। बता दें कि नई बस्ती निवासी में अलाउद्दीन अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार दोपहर अलाउद्दीन की पत्नी इसराना घर की रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान इसराना का बड़ौत चुंगी निवासी जीजा वहां पहुंचा। आरोप है कि इसराना जैसे ही उसे पानी देने के लिए पास आई, तो आरोपी ने अचानक हमला बोल दिया। उसने चाकू निकाला और इसराना पर बैठकर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.