उन्नाव, अप्रैल 23 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी जीजा ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर साली को बहला कर भगा ले जाने का युवक पर आरोप लगाया है। जीजा ने थाने में प्रार्थना पत्र लेकर बताया कि उसकी साली पिछले दो महीने से मेरे घर पर ही थी। 20 अप्रैल रात साली को बहला कर नैतिक पुत्र देव कुमार सिंह गांव भदवारी थाना बबेरू जिला बांदा ले गया है। साली ने मेरी पत्नी के घर में रखे लगभग 6 लाख के जेवर व 1 लाख 5 हजार कैश भी साथ ले गई है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नैतिक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...