सोनभद्र, मार्च 5 -- शक्तिनगर। बीना बस स्टैंड निवासी मनोज सोनी ने अपने चार सालों पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि पत्नी के साथ आपसी विवाद हो रहा था कि बगल में रहने वाले ससुराल पक्ष के बीना बस स्टैंड निवासी विजय, निरंजन, गुरुचरण, नन्दलाल सोनी पुत्र शिवनारायण सोनी ने गाली गलौज करते हुए उसे मारा-पीटा। शक्तिनगर पुलिस ने इस मामले में जीजा की तहरीर पर चारों सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.