आगरा, जनवरी 12 -- थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के गांव जौमर्दपुरा में घरेलू विवाद में साले ने जीजा को गोली मार दी थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहाबाद के जरारी गांव के रामबरन ने खेड़ा राठौर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि 14 साल पहले खेड़ा राठौर के जौमर्दपुरा गांव की अनीता से शादी हुई थी। लेनदेन एवं पारिवारिक कलह से एक महीने पहले अनीता मायके जौमर्दपुरा गांव आ गई थी। 25 दिसंबर की शाम वह पत्नी को लेने जौमर्दपुरा गांव आया था। अनीता से घर चलने के लिए कहा तो वह मना करते हुए झगड़ने लगी। इस दौरान साले मोनू ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गोली उसकी जांघ में लगी। तब पुलिस ने हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की थी। एसओ खेड़ा राठौर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.