जीजा को दफ्तर में बंद कर गोली मारी, दोनों साले गिरफ्तार; क्या थी वजह
लोनी, सितम्बर 2 -- गाजियाबाद जिले के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर के दफ्तर में मंगलवार सुबह दो सालों और जीजा के बीच बहन के उत्पीड़न को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि सालों ने दफ्तर का शटर बंद कर जीजा के साथ मारपीट कर करीब पांच राउंड फायरिंग की। फायरिंग में एक गोली जीजा के दाएं पैर में जा लगी। घटना के बाद फरार दोनों आरोपियों समेत तीन लोगों को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की सूचना पर परिजन ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली के सभापुर गांव में रहने वाले आकाश और विकास सगे भाई हैं। दोनों ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क कॉलोनी में प्रापर्टी खरीदने बेचने का काम करते हैं। उनका कॉलोनी में ही एक कार्यालय है। पुलिस के मुताबिक आकाश की बहन चंचल की शादी भजनपुरा में रहने वाले तरुण के साथ नौ वर्ष पूर्व हुई थी। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.